ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

कोदारी-दौरी शक्ति संगठन आसमां गाँव के अग्निपीड़ितों की मदद के लिए आगे आया

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

बिहार, वैशाली।  (23 दिसंबर ) को पातेपुर प्रखण्ड के अन्तर्गत नरंसडा पंचायत के आसमां गाँव में अचानक 3 बजे रात्रि में आग लग  गयी।  जिसमें पांच घर व सामान जल कर राख हो गए। लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। मदद के लिए वैशाली जिले के कोदारी-दौरी शक्ति संगठन के द्वारा 26 दिसंबर को अग्निपीडित के परिवार क्रमशः बच्चू सहनी, अनुपी देवी, अनीता देवी, रिना देवी, वशिष्ठ सहनी के अन्य परिवार के सदस्यों के बीच कोदारी-दौरी संगठन के द्वारा प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25-25 किलो पक्का चावल, एक एक सेट बर्तन (12-12) पीस, पीड़ित परिवार के प्रत्येक सदस्य को महिला को साड़ी, स्वेटर, बच्चों को कपड़े, स्वेटर पुरुष को भी गर्म कपड़े के साथ कम्बल इत्यादि मदद की । 

कोदारी-दौरी संगठन आसमां गाँव के अग्निपीडित की मदद के लिए आगे आया

कोदारी-दौरी संगठन के कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, पप्पु कुमार, सुधा देवी, रीता देवी संजीत कुमार, राजो देवी, देव कुमार सहनी, सुरेश सहनी, शिव कुमारी देवी, प्रमिला देवी, गनौरी देवी, के साथ अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से अग्निपीडित परिवार की मदद की गयी।  

कोदारी-दौरी संगठन आसमां गाँव के अग्निपीडित की मदद के लिए आगे आया

वहीं  सरकारी मदद के रूप में प्रत्येक पीड़ित परिवार को 6000 रुपए  व  एक-एक तिरपाल के साथ 50-50 किलोग्राम गेंहू और चावल दिया गए।  अग्नि पीडितो में एक आशा की किरण जगी, लेकिन पूरे  परिवार को इस अग्नि काण्ड में काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार को अभी भी वहाँ के स्थानीय नेताओं से मदद की आशा है।

 

कोदारी-दौरी संगठन आसमां गाँव के अग्निपीडित की मदद के लिए आगे आया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ